Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में गुरुवार को तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम पसर गया. खिजरसराय गया–पटना मुख्य मार्ग पर 9 माइल के समीप तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क पार कर रहे 57 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान हाजीचक गांव निवासी लखेन्द्र मांझी के रूप में की गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखेन्द्र मांझी सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए गया ले जाने लगे.

ग्रामीणों द्वारा घायल लखेन्द्र मांझी को इलाज के लिए गया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

लखेन्द्र मांझी की मौत के बाद हाजीचक गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप का इलाका लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है. बेलगाम वाहनों और तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र अब ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित होने लगा है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *