बिहार के मधुबनी जिले में रामनवमी एवं चैती दुर्गापुजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिले के 323 स्थानों पर 646 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने जिले में रामनवमी एवं चैती दुर्गापुजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।



सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो, व्हाट्सएप नंबर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें।



शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कारर्वाई सुनिश्चित करे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।

















Be First to Comment