बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी में तैनात बिजली विभाग के एक इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है।

EOU की टीम ने इंजीनियर मनोज कुमार रजक के दरभंगा, मधुबनी और सुपौल स्थित आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों की गहन तलाशी ली। जांच में सामने आया है कि इंजीनियर के पास उनकी वैध आय से 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति है।



छापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों के होश तब उड़ गए जब उन्हें 17 अलग-अलग जमीन और प्लॉट के दस्तावेज मिले। इनकी बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। ये संपत्तियां अररिया, सुपौल, दरभंगा और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्थित हैं।



जांच में खुलासा हुआ कि इंजीनियर ने पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी में जमीन खरीदकर एक आलीशान बंगला बनवाना शुरू किया है। सुपौल के करजाईन में तीन होटल, निर्मली में एक गोदाम और दरभंगा में एक पेट्रोल पंप के लिए लीज पर ली गई जमीन का भी पता चला है।





























Be First to Comment