Press "Enter" to skip to content

चलती ऑटो रोककर भाई ने चाकू से अपने चालक भाई पर कर दिया हमला

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा वार्ड संख्या पांच में अपने सगे भाई ने ऑटो चालक भाई को चलती ऑटो को रोककर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. हालांकि घटना के बाद लोगों ने घायल ऑटो चालक युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया.

इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक में बरदाहा निवासी मो आलम पिता इजरायल बताया जा रहा है. वहीं घायल ऑटो चालक में मो असलम बताया जा रहा है.

नरपतगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी में मो असलम ने बताया कि ऑटो चलाकर परिवार का जीवन यापन करते हैं. इसी बीच ऑटो लेकर मतनाजा जा रहे थे. इस ऑटो पर मेरा भाई बैठ गया. जब हम मतनाजा के महात्मा चौक पहुंचे कि भाई के द्वारा चलती ऑटो पड़ ही पीछे से चाकू से हमला कर दिया.

जहां घायल अवस्था में लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया. मामले को लेकर नरपतगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *