Press "Enter" to skip to content

12 दिनों की लंबी जांच के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित वापस भेजा गया घर

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटनी स्टेशन में मानव तस्करी के शक में ट्रेन से उतारे गए 165 बच्चों को 12 दिनों की लंबी जांच के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर वापस भेज दिया गया है.

यह निर्णय जांच के बाद लिया गया कि यह मामला तस्करी का नहीं, बल्कि मदरसे की शिक्षा से जुड़ा था. बिहार के अररिया और सुपौल से महाराष्ट्र जा रहे इन बच्चों को पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत रोका था.

उस वक्त पुलिस इसे मानव तस्करी का बड़ा मामला बता रही थी और 8 शिक्षकों पर केस भी दर्ज किया गया था, लेकिन सामाजिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे केवल पढ़ाई के लिए मदरसा जा रहे थे. जीआरपी थाना प्रभारी जीएल कश्यप ने भी पुष्टि की है कि अब तक की जांच में मानव तस्करी जैसा कुछ भी सामने नहीं आया है.

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिस तरह का बर्ताव किया, उसे लेकर अब कानूनी सवाल खड़े हो रहे हैं. कानून (जेजे एक्ट 2016) के मुताबिक, बच्चों को संरक्षण में लेते समय पुलिस अधिकारी का वर्दी में होना मना है. उन्हें सादे कपड़ों में होना चाहिए, ताकि बच्चे डरे नहीं. लेकिन कटनी में पुलिसकर्मी वर्दी में बच्चों की घेराबंदी करते नजर आए.

नियमों के अनुसार हर थाने में एक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी होना चाहिए, जो बच्चों से संवेदनशीलता से पेश आए. मगर आरोप है कि यहां बच्चों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया.

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *