राजधानी पटना में पुलिस ने अवैध तरीके से चल रहे गैस सिलेंडर और श’राब के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है. शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के रवि चौक नाला के पास एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 56 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ विदेशी श’राब की बड़ी खेप बरामद की है.
बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने मौके से पति-पत्नी को गिर’फ्तार किया है. गिर’फ्तार आरोपि’यों की पहचान सोनू और उसकी पत्नी बबली के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरो’पी पिछले करीब दो साल से अवैध रूप से गैस सिलेंडर और श’राब की खरीद-बिक्री में शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और श’राब देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

जांच में सामने आया है कि आ’रोपी गैस सिलेंडरों को जमा कर रखते थे और जरूरतमंद लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे. पूछताछ में आरोपि’यों ने बताया कि उन्हें लगा कि आने वाले समय में गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ेगी, जिससे ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में सिलेंडर इकट्ठा करना शुरू कर दिया. आ’रोप है कि एक सिलेंडर को 2500 से 3000 रुपये तक में बेचा जाता था. इससे अ’वैध रूप से काफी कमाई की जा रही थी।















Be First to Comment