बिहार की लाखों जीविका दीदियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि जुलाई महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी. इस योजना के तहत चयनित महिलाओं के बैंक खाते में सरकार सीधे डीबीटी के माध्यम से 20-20 हजार रुपये भेजेगी. वहीं जिन महिलाओं को पहली किस्त की राशि नहीं मिल पाई थी, उन्हें भी 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे.
सरकार के इस फैसले से राज्य की लाखों महिलाओं को अपने छोटे-छोटे रोजगार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहले चरण में मिली 10 हजार रुपये की सहायता राशि से जिन महिलाओं ने अपना काम शुरू किया और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया, उन्हें दूसरी किस्त के लिए चुना गया है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि सरकार जुलाई महीने में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान महिलाओं को दूसरी किस्त की राशि दी जा सकती है.











Be First to Comment