Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फ’र्जीवाड़ा, 4 परीक्षार्थी गिरफ्ता’र

मुजफ्फरपुर में रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान चैपमैन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ब्लूटुथ डिवाइस जब्त किया गया है।

पूछताछ में उसकी पहचान भोजपुर जिले के छोटकी सहजौली निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि उसके संपर्क में और कई परीक्षार्थी थे। उसकी निशानदेही पर सिकंदरपुर स्थित राधा कृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय के केंद्र के बाहर से और एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया।
वहीं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े हुए अन्य 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें प्रकाश कुमार, संजय कुमार सिंह उर्फ रंजन सिंह, पवन कुमार, शामिल है।


मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा  परीक्षा में कदाचार, प्रतिरूपण और  इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त करने या कराने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *