Press "Enter" to skip to content

कर्तव्यहीनता के आरोप में दो राजस्व कर्मचारियों को किया गया निलंबित

बिहार में सुपौल के जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कर्तव्यहीनता के आरोप में दो राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि मरौना अंचल के राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार और त्रिवेणीगंज अंचल के राजस्व कर्मचारी अजय कुमार पर हड़ताल और सामूहिक अवकाश में शामिल होने का आरोप है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में बाधा उत्पन्न करने और मार्च महीने में राजस्व को प्रभावित करने का भी आरोप है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि दोनों राजस्व कर्मचारियों पर भारत जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहने सहित कई आरोप है।

मामले के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए जाने पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन कै दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *