बिहार के वैशाली जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक उल्टफेर किया गया है। जिले की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

एसपी विक्रम सिहाग ने पांच थाना अध्यक्ष समेत 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, महुआ थाने की कमान अब अरविंद प्रसाद को सौंपी गई है। जबकि वहां के निवर्तमान थाना अध्यक्ष राजेश रंजन को पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर के पद पर भेजा गया है।


इसी तरह, राजेश कुमार को तिसिऔता का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। चांदनी कुमारी सांवरिया को तिसिऔता से हटाकर महिसौर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।


रघुनंदन राम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाने का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रकाश लाल को साइबर थाना अनुसंधान इकाई की कमान सौंपी है।



पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार को पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर से पुलिस केंद्र हाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




















Be First to Comment