बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में शनिवार देर रात बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया.

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. साइबर क्राइम, ईओयू, ट्रैफिक, सीआईडी और मद्य निषेध विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.


जारी आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेल) पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) बनाया गया है. वहीं अशफाक अंसारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से स्थानांतरित कर मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.



आशीष कुमार सिंह को पटना का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. मनोज राम को वैशाली से अपराध अनुसंधान विभाग (CID) पटना भेजा गया है. वंदना मुखर्जी को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है


सरकार ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए भी कई अहम बदलाव किए हैं. शाहनवाज अख्तर को रोहतास से साइबर क्राइम नवादा भेजा गया है, जबकि अब्दुर रहमान दानिश को सारण से साइबर क्राइम गया में पोस्टिंग मिली है. अभिषेक कुमार को औरंगाबाद से जमुई साइबर क्राइम, डीएसपी भेजा गया है.
.





























Be First to Comment