Press "Enter" to skip to content

परिवार को गुमराह कर रहे मानव तस्कर, आठ बच्चों को बचाया, दो गिरफ्तार

बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल ने मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए आठ नाबालिग बच्चों को मुक्त कराकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी 45वीं वाहिनी के समादेष्टा गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए सभी सीमा चौकियों एवं चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सीमा चौकी भीमनगर के द्वारा चेक पोस्ट भीमनगर पर चैकिंग ड्यूटी के दौरान आठ नाबालिग बच्चों एवं दो युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में भारत से नेपाल जाते हुए रोका गया।

बच्चों को उनके परिवार को बिना जानकारी दिए बाल श्रम के उद्देश्य से उनके घरों से बहला फुसला कर ले जाया गया था। परिवार को यह कहकर गुमराह किया था कि बच्चों को यात्रा पर ले जाया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि दो नेपाली तस्कर द्वारा मिलकर इन्हें यात्रा का झांसा देकर नेपाल से भारत लाया गया था, जहां सभी नाबालिग बच्चों से अवैध श्रम का कार्य कराने के बाद वापस नेपाल जा रहे थे। मुक्त कराए गए नाबालिग बच्चों को अग्रिम कार्यवाही के लिए नेपाल प्रहरी भानटावारी, जिला सुनसरी, नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *