बिहार में शरा’बबंदी कानून को प्रभावी बनाने और अवै’ध शरा’ब कारोबार पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में शरा’ब माफि’याओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना तैयार की गई है, जिसके तहत 100 से अधिक माफि’याओं की संपत्ति जब्त की जाएगी। अब तक 127 शरा’ब माफि’याओं की पहचान की जा चुकी है, जिनकी अवै’ध संपत्तियों को जब्त करने के लिए न्यायालय में प्रस्ताव भेजा गया है।
बिहार सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि राज्य में लागू शरा’बबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। हालांकि, शरा’ब मा’फिया इस कानून को चुनौती देने में लगे रहते हैं। पुलिस और प्रशासन समय-समय पर इन मा’फियाओं पर कार्रवाई करते हैं और उनके नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश करते हैं।
मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने बीएनएसएस की धारा 107 के तहत 127 शरा’ब माफि’याओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव न्यायालय को भेजा है। सरकार का लक्ष्य है कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर पूरी तरह से कार्रवाई की जाए।
मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के डीआईजी अजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस द्वारा प्रत्येक माह औसतन 3,50,677 लीटर श’राब बरामद की गई है, जो 2025 के मासिक औसत 3,14,610 लीटर से 11 प्रतिशत अधिक है।
इसी तरह ब्यूरो द्वारा वर्ष 2026 में औसतन 1,06,237 लीटर श’राब प्रतिमाह जब्त की गई, जो पिछले वर्ष के 85,645 लीटर के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। इस साल मई तक 38,474 लीटर स्पिरिट भी बरामद की गई है।













Be First to Comment