छपरा जिले में चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) और जापानी इंसेफेलाइटिस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है. गांव-गांव रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज की जानकारी दी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी की चपेट में न आए.
स्वास्थ्य विभाग की पहल पर रिविलगंज प्रखंड समेत कई ग्रामीण इलाकों में रात के समय जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं और चमकी बुखार से जुड़ी जरूरी जानकारियां ले रहे हैं.
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को जागरूकता फिल्म दिखाई जा रही है. आसान भाषा और वीडियो के जरिए बच्चों में होने वाली इस बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके समझाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को जानकारी आसानी से मिल सके.














Be First to Comment