हाजीपुर में क्षत्रिय समाज के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर सक्रिय कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए गंभीर आरो’प लगाए। आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू में ऐसे 22 नेता हैं, जिनका न तो पार्टी से कोई लगाव है और न ही नेतृत्व के प्रति कोई वफादारी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग पार्टी के अंदर अपना-अपना गिरोह चलाते हैं और संगठन को कमजोर और खोखला कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “जिस तरह चंबल के जंगलों में डाकुओं के गिरोह हुआ करते थे, उसी तरह आज राजनीतिक दलों में भी कुछ लोगों ने अपना गिरो’ह बना लिया है। पार्टी में द’लालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जेडीयू के निर्माण में हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जब पार्टी बन रही थी तब कुछ ही लोग साथ थे, लेकिन आज पार्टी मजबूत हो गई है तो उसका लाभ उठाने के लिए कई लोग सामने आ गए हैं।”











Be First to Comment