Press "Enter" to skip to content

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड जवान की भीषण हादसे में चली गई जान

बिहार में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रंगनिया गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 107 पर ऑटो रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान भवेश कुमार जादव के रूप में की गई है। वह सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थाना में होमगार्ड के रूप में तैनात था। वह ड्यूटी समाप्त करके बाइक से अपने घर नैनपुर लौट रहा था।

पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। भावेश कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं। पिता की असामयिक मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *