Press "Enter" to skip to content

घर पर घर बन रहे हैं, लोगों में काफी विकास हुआ है, इसमें बदलाव की जरूरत : तुषार गांधी

राजापाकर. बराटी थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा ग्राम स्थित भुईया स्थान के विवाह भवन परिसर में बदलो बिहार अभियान सामाजिक न्याय के तहत बिहार का विकास और जनता के मुद्दे विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश प्रसाद सिंह ने की एवं संचालन शिक्षाविद अमूल्य निधि ने किया. संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी उपस्थित हुए. तुषार गांधी ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अन्याय हुआ है, तब-तब किसी न किसी रूप में धरती पर योद्धा ने जन्म लिया है और उसे दूर करने का प्रयास किया है.

मैं छह माह से बिहार के 30 जिलों का दौरा कर रहा हूं. देख रहा हूं कि आज भी सुदूर गांव-देहातों में गरीबों की हालत नहीं बदली है. आज भी झोंपड़ी, बदेहल फटेहाल लोग जीवन बसर कर रहे हैं, लेकिन शहर की ओर देखता हूं तो काफी बदलाव आया है. घर पर घर बन रहे हैं, लोगों में काफी विकास हुआ है. इसमें बदलाव की जरूरत है. कोई भी सरकार हो उसे इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सभी विकास का डंका बज रहे हैं लेकिन समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों का विकास उन्हें नहीं दिखता. शहर के विकास से ही वे अपनी विकास की बात करते हैं. अभी भी लोगों के बीच गरीबी फतेहाल की जिंदगी है, तो इसका यह मतलब होता है कि सरकार के तजुर्बे में कहीं ना कहीं कमी है, जो की आज भी लोग गांव देहात में गरीबी का डंस झेल रहे हैं. इस पर हम सभी को गौर करने विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि हम इसे कैसे दूर कर सकते हैं.

महात्मा गांधी ने कहा था देश की आत्मा गांव में बसती है. लेकिन पहले के व्यवस्था और अब की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ. बदलाव का मतलब मुट्ठी भर लोगो के बदलाव से नहीं होता इसके लिए समाज के अंतिम लोगों का विकास भी महत्वपूर्ण है. वही तुषार गांधी ने मोदी के बिहार में हुई एक सभा में घोषणा पर क्षोभ व्यक्त किया जिसमें पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि मोतिहारी में चीनी मिल बनाऊंगा. वहां की चीनी से बनी चाय पीने बिहार आऊंगा, लेकिन उनका यह जुमला आज भी भाषणों में सीमित है. आज भी मोतिहारी चीनी मिल के मजदूर एक-एक पैसे को मुहताज हैं. जब भी पर इसकी मांग करते हैं तो प्रशासन द्वारा उनकी आवाज को दबा दिया जाता है. अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा शहरों की तरह सुदूर गांव देहातों में भी बदलाव की बात कही. तुषार गांधी ने बाबा भुईया स्थान परिसर का भी दर्शन किया तथा इसे अभिस्वर्णनीय बताया तथा कहा कि भव्य मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक है. मौके पर उपस्थित लोगों में अमूल्य निधि, सुरेश प्रसाद सिंह, रामकुमार पासवान, डॉ सुनील, राजीव कुमार, अहमद शेख, शाहिद कमल, श्याम नारायण सिंह, चंद्रशेखर कुमार, शिवचंद्र राय, विजय कुमार यादव सहित अनेक लोग शामिल हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *