Press "Enter" to skip to content

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हो गई राख

जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड क्षेत्र स्थित नोआवां गांव में रात में एक किराना दुकान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना में दुकान में रखा किराना सामान, जूता-चप्पल, कपड़ा, हार्डवेयर समेत कई प्रकार की सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे.
नोआवां गांव निवासी अमर साव गांव में ही किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

दुकान में किराना सामान के अलावा जूता-चप्पल, कपड़े और हार्डवेयर का सामान भी रखा जाता था, जिससे उनकी अच्छी आमदनी होती थी. प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर जहानाबाद स्थित अपने मकान पर चले गए थे.

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे दुकान के गेट से धुआं निकलता देख ग्रामीणों को शक हुआ. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक दुकान से आग की तेज लपटें निकलने लगीं.

आग की भयावह स्थिति देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक अमर साव को दी.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *