Press "Enter" to skip to content

बेटी को बचाने के लिए पहुंचे पिता तो दरिंदें ने तान दी बंदूक

बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक 17 वर्षीय इंटर पास छात्रा के साथ उसके घर में ही घुसकर न केवल दरिंदगी की गई, बल्कि विरोध करने पर उसके माता-पिता की आंखों के सामने ही हथियार तानकर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई।

इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और मातम का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं घटना से आहत होकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने घर में मौजूद थी, तभी गांव का ही एक बदमाश दीवार फांदकर जबरन अंदर घुस गया। आरोपी ने छात्रा को हथियार के बल पर बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान जब छात्रा के माता-पिता खेत से काम कर वापस लौटे, तो घर के अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी को बचाने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाश ने उन पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। धमकी देते हुए वह बेखौफ होकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा गहरे मानसिक सदमे में चली गई थी।

जब परिवार वाले किसी काम से बाहर गए तो छात्रा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खौफनाक कदम उठा लिया। काफी आवाज देने और धक्का देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का मंजर देखकर मां-बाप चीखें निकल गई। बच्ची ने घटना से आहत होकर अपनी जान दे दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *