बिहार के बक्सर ज़िले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यहाँ 18 साल की लड़की ने 32 साल की महिला से शादी कर ली है, जो दो बच्चों की मां है।

ज़िले के बागेन थाना क्षेत्र की है। यहाँ 18 साल की रूबी ने 32 साल की संध्या से शादी कर ली है, जो दो बच्चों की माँ है। रूबी और संध्या का रिश्ता सोशल मीडिया पर रील्स बनाते-बनाते शुरू हुआ। यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गया।

इस रिश्ते की खास बात यह है कि रूबी ने खुद को ‘पति’ की भूमिका में स्वीकार किया है, जबकि संध्या ने ‘पत्नी’ की भूमिका अपनाई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने इससे पहले 4 अप्रैल को विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली थी।



इसके बाद, 6 अप्रैल को रामरेखा घाट के पुराने मैरिज हॉल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक बार फिर शादी की रस्में पूरी की गईं। जैसे ही इस अनोखी शादी की खबर फैली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

























Be First to Comment