Press "Enter" to skip to content

सर्दियों की विदाई की आहट, अब नौ राज्यों में कहर बरपा सकती है कुदरत, चेतावनी जारी

उत्तर भारत में सर्दियों की विदाई की आहट के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुकून भरी धूप का आनंद ले रहे मैदानी इलाकों में अब ‘कुदरत का डबल अटैक’ होने वाला है।

एक तरफ जहां पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढंकने वाले हैं, वहीं मैदानी राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के भीतर देश के 9 राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हिमालयी क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड) में भारी हिमपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जो मैदानी इलाकों में फिर से ठिठुरन बढ़ा सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज (23 जनवरी) की सुबह रिमझिम फुहारों के साथ हुई। IMD के अनुसार अगले 24 घंटों तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 5°C रहने की उम्मीद है।

दिल्ली के साथ सटे नोएडा और गाजियाबाद में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश की प्रबल संभावना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HARYANAMore posts in HARYANA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *