बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने माफियाओं के सिंडिकेट पर कड़ा प्रहार किया है. करजा थाना पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान ट्रक में लदी विदेशी शराब की एक विशाल खेप बरामद की है.

पुलिस ने ट्रक से कुल 10 हजार 250 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये आंकी जा रही है.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप करजा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर तुरंत एक विशेष टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी की गई.



जांच के दौरान जब एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो शुरुआती तौर पर वह सामान्य दिखा. हालांकि, सघन तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गई. ट्रक के भीतर भारी मात्रा में शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे.


पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 9 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन मिला है.

















Be First to Comment