Press "Enter" to skip to content

शराब समझ कर पी लिया तेजाब, फिर सबकुछ हो गया खत्म

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में चार लोगों की उस समय मौत हो गई, जब उन्होंने गलती से सफाई में इस्तेमाल होने वाला तेजाब या फ्यूल जैसा तरल पदार्थ शराब समझकर पी लिया। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

मृतकों की पहचान रतन पुत्र मसरिया कंजर निवासी माधोपुर, सुशीला देवी, जमनी देवी पत्नी शंकर कंजर और बदामी देवी कंजर के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने तीन दिन पहले इलाके में आयोजित एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने का काम ठेके पर लिया था। समारोह के बाद वे लोग बर्तन धोने और सफाई में उपयोग होने वाला तरल पदार्थ अपने साथ घर ले आए। बताया जा रहा है कि यह तरल पदार्थ खाना गर्म करने में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल था।

गुरुवार देर रात घर पर मौजूद चारों लोगों ने उस तरल को शराब समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद परिजन उन्हें तुरंत गंगापुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह कुल चार लोगों ने जान गंवा दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAJASTHANMore posts in RAJASTHAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *