भागलपुर में शराब तस्करी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. तस्कर अब पुलिस, प्रेस और प्रशासन के फर्जी बोर्ड और लोगो लगाकर शराब की ढुलाई कर रहे हैं. इससे वे जांच से बचने की कोशिश करते हैं और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह शराब पहुंचा देते हैं.

नाथनगर इलाके में मद्य निषेध विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा. इस गाड़ी से तस्करी का खेल खेला जा रहा था. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे खेल के पीछे कौन है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस अभी भी मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.


जांच में सामने आया है कि तस्कर सरकारी विभागों के नाम और लोगो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. कई बार किराये के वाहनों पर फर्जी बोर्ड लगाकर यह काम किया जाता है. इससे किसी को शक नहीं होता. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.



इससे पहले साल 2022 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जब एक स्कॉर्पियो पर जिला प्रशासन का फर्जी बोर्ड लगाकर दो लोगों को पकड़ा गया था. उस समय भी मामला दबा दिया गया था और आरोपियों को छोड़ दिया गया था.


हाल ही में पुलिस ने एक ट्रक से करीब 20 लाख रुपये की अवैध शराब भी बरामद की है. यह शराब पुआल के अंदर छिपाकर लाई जा रही थी. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है.























Be First to Comment