Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के पीटीसी, चंदवारा में “द बिहार टीचर्स ऑफ हिस्ट्री मेकर (टीबीटी”) का जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर के पीटीसी, चंदवारा में द बिहार टीचर्स ऑफ हिस्ट्री मेकर (टीबीटी) का जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीनापुर के विधायक अजय कुशवाहा, तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी, पीटीसी चंदवारा के प्राचार्य मणीराज पाण्डेय, व्याख्याता संजय कुमार, संस्कृतिकर्मी अहमद नैयाजी तथा प्रधानाध्यापक गोपाल फलक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बताया गया कि टीबीटी की स्थापना वर्ष 2019 में अरवल के व्याख्याता कुमार गौरव द्वारा शिक्षकों को उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। विधायक अजय कुशवाहा ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं, वहीं विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने प्रेरक उद्धरण के माध्यम से शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की प्रमंडलीय अध्यक्ष अल्का शुक्ला, उपाध्यक्ष माला सिन्हा एवं पुष्पा गुप्ता, सचिव शकील हुसैन, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष अल्का गर्ग, उपाध्यक्ष शादिया खातून, मौसम सिन्हा, दीप्ति कुमारी, कोषाध्यक्ष भावना कुमारी, उप सचिव अर्चना कुमारी तथा डॉ. कल्पना झा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आगत अतिथियों का स्वागत प्रमंडलीय अध्यक्ष अल्का शुक्ला एवं माला सिन्हा ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पूजा कुमारी एवं रानी कुमारी ने किया, जबकि उप सचिव अर्चना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *