Press "Enter" to skip to content

रोहतास पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया लू’टकांड का खुलासा, कु’ख्यात अपरा’धी गिर’फ्तार

बिहार के रोहतास में पुलिस ने शिवसागर थाना क्षेत्र में हुई लू’टकांड की घट’ना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने वा’रदात में प्रयुक्त वैगनआर कार को जब्त कर एक कुख्या’त अप’राधी को गिरफ्ता’र किया है, जबकि घट’ना में शामिल अन्य आरो’पियों की गि’रफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

दरअसल मामला 21 और 22 जुलाई की रात का है. देर रात करीब 1:30 बजे शिवसागर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से पश्चिम बनारस की ओर एनएच-19 पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास चेनारी थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार को वैगनआर कार सवार चार अ’पराधियों ने घेर लिया. अपरा’धियों ने चा’कू और बे’ल्ट के बल पर धम’काते हुए पी’ड़ित से 10 हजार रुपये नकद, कपड़े और एक सोने की अंगूठी से भरा बैग लू’ट लिया और मौके से फ’रार हो गए.

घट’ना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ-1 बिप्लव कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने घट’नास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार को बरामद कर लिया. पुलिस ने कार के मालिक सह आरो’पी आदित्यमल सिंह, निवासी मेदनीपुर, थाना धौधाड़, जिला रोहतास को गिरफ्ता’र कर लिया. पूछताछ में उसके आपरा’धिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *