मुजफ्फरपुर के खादी भंडार रोड स्थित नई तालीम मध्य विद्यालय के समीप इस वर्ष 14 सितंबर से भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गणेशोत्सव पूजा समिति की ओर से आयोजित इस उत्सव में इस बार भगवान श्रीगणेश की आकर्षक प्रतिमा माता पार्वती की गोद में विराजमान स्वरूप में स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

समिति के अध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा, वहीं विशाल पंडाल को फूलों की भव्य सजावट से आकर्षक बनाया जाएगा। गणेश पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक कृष्णानंद पांडेय, अध्यक्ष बद्री नारायण ओझा, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव भारत भूषण सहित समिति के सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।










Be First to Comment