Press "Enter" to skip to content

ऑटो प्रमोशन खत्म, 45 दिन में फिर देना होगा एग्जाम

राजस्थान सरकार ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 5वीं और 8वीं में लागू ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब न्यूनतम अंक हासिल किए बिना किसी भी छात्र को अगली कक्षा में सीधे प्रमोट नहीं किया जाएगा।

यह नया नियम राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत लागू किया गया है और शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा।

अब तक राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में कक्षा 8 तक ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम लागू था। 5वीं और 8वीं में बोर्ड परीक्षाएं जरूर होती थीं, लेकिन फेल होने के बावजूद छात्रों को अगली कक्षा में भेज दिया जाता था।

इस व्यवस्था का नतीजा यह हुआ कि कमजोर छात्र बिना बुनियादी समझ के आगे की कक्षाओं में पहुंच जाते थे। पढ़ाई का स्तर गिरता गया,आगे चलकर फेल होने और स्कूल छोड़ने की समस्या बढ़ी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAJASTHANMore posts in RAJASTHAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *