Press "Enter" to skip to content

नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 2.70 लाख के नोट से किया गया तैयार; पुलिस दे रही सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सावन के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के बीच एक अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस कांवड़ को अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों से सजाया गया है। कांवड़ पर 500, 200, 100, 50 और 10 रुपये के नोट लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक कांवड़ को करीब 2 लाख 70 हजार रुपये के नोटों से सजाया गया है, जबकि दूसरी कांवड़ पर लगभग 50 हजार रुपये के नोट लगाए गए हैं। रास्ते से गुजरते समय इन कांवड़ों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। कई लोग इन्हें देखने के साथ छूने के लिए भी पहुंच रहे हैं।

कांवड़िया मोनू ने बताया कि उनकी 2 लाख 70 हजार रुपये की कांवड़ को तैयार करने में करीब दो दिन का समय लगा। इसमें 500, 200, 100, 50 और 10 रुपये के नोट लगाए गए हैं। उनकी टीम इस कांवड़ को हरिद्वार से जगाधरी-यमुनानगर तक लेकर जाएगी।

मोनू के साथ करीब 10 कांवड़ियों की टीम है। उनके मुताबिक, वह पिछले चार साल से नोटों से सजी कांवड़ लेकर जा रहे हैं। यह उनकी चौथी ऐसी कांवड़ है। पहली बार उन्होंने करीब एक लाख रुपये के नोटों से कांवड़ सजाई थी। इसके बाद यह रकम बढ़कर करीब डेढ़ लाख, फिर ढाई लाख और अब 2.70 लाख रुपये तक पहुंच गई है। मोनू ने बताया कि अगली बार उनका करीब 5 लाख रुपये के नोटों से कांवड़ सजाने का इरादा है। मोनू के मुताबिक, वह अक्सर बड़ी-बड़ी कांवड़ और बड़े DJ सेटअप देखते थे। इसी से उनके मन में कुछ अलग करने का विचार आया और उन्होंने नोटों से कांवड़ सजाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कांवड़ के जरिए वह कुछ अलग करना चाहते हैं और अपने देश का नाम रोशन करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *