पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के खिलाफ प्रेस को संबोधित किया।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब केसरी ग्रुप आतंकवाद के भयानक दौर में भी AK 47 राइफल और बम से नहीं डरा, तो वह इस आम आदमी पार्टी सरकार से कैसे डर सकता है। गोली भी उनकी कलम को रोक नहीं सकी। ये लोग क्या रोकेगे।


पंजाब केसरी अकेला ही काफी है लड़ाई लड़ने के लिए। यही नहीं पंजाब केसरी ग्रुप कोई मोम नहीं है जो पिगल जाएगा, सरकार की धमकियों से डर जाएगा। फिर जाकर ये लोग चाय पिएंगे और घुटने पकड़ेंगे।


अगर पंजाब केसरी के ग्रुप के बाबू जी (विजय कुमार चोपड़ा) और अविनाश चोपड़ा की बात करें तो ये वो परिवार है, जो AK 47 की गोली से नहीं डरा। आम आदमी पार्टी उनकी कलम कैसे रोक सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब केसरी अखबार ने हमेशा लोगों तक सच्चाई पहुंचाई है।


बिट्टू ने आरोप लगाया कि आज पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार मीडिया को दबाने की कोशिश कर रही है। रवनीत बिट्टू ने साफ किया कि पंजाब केसरी अखबार कभी नहीं डरा है और न ही कभी पीछे हटेगा।


















Be First to Comment