बेगूसराय: हरियाणा के गुरुग्राम में काम करने वाले रामपुकार यादव ने कथित मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मिले 8 पन्नों के सुसाइड नोट ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील और गंभीर बना दिया है.

मृतक मूल रूप से बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना अंतर्गत रक्सी गांव का रहने वाला था. बताया गया कि मृतक रामपुकार यादव हरियाणा के गुरुग्राम स्थित TUV SUD South Asia Pvt Ltd कंपनी में कार्यरत था. आत्महत्या करने से पहले उसने अपना सुसाइड नोट व्हाट्सएप के जरिए अपने भाई और भांजे को भेजा, जिसमें कंपनी के सुपरवाइजर देवेंद्र कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.


मृतक रामपुकार ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर देवेंद्र ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा. सुसाइड नोट के अनुसार फरवरी 2022 से जुलाई 2023 तक लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.



रामपुकार ने यह भी लिखा कि आरोपी पुलिस में पहुंच होने का डर दिखाकर उससे पैसे ऐंठता था. इतना ही नहीं, जब आरोपी की महिला मित्र उसे छोड़कर चली गई तो उसने रामपुकार पर दूसरी लड़की उपलब्ध कराने का दबाव बनाया.


विरोध करने पर उसकी पत्नी को गांव से बुलाने जैसी शर्मनाक मांग रखी गई. सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी अक्सर उसे बिहारी कहकर अपमानित करता था और बिहार की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणियां करता था.























Be First to Comment