Press "Enter" to skip to content

गांव में था शादी का माहौल, इसी बीच हो गया दुखद हादसा, मच गया कोहराम

बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके के उदयपुर गांव में शनिवार की सुबह जानवर को धोने चौर में उतरे 13 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, उदयपुर गांव के बहियार स्थित पाटोजान चौर में यह हादसा उस समय हुआ जब किशोर भाई के साथ जानवर धोने के लिए गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया.

जब तक उसका भाई और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी डूबने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी. भाई के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद किशोर पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना इलाके के करख बदिया गांव निवासी घनश्याम महतो के बेटे अजीत कुमार उर्फ रोहित कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, रोहित उदयपुर निवासी अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था. हाल ही में उसने आठवीं क्लास की परीक्षा पास की थी. बताया जाता है कि गांव में शादी का माहौल था. उपप्रमुख रूबी देवी कुशवाहा और घाघरा पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह कुशवाहा के रिश्तेदार होने के कारण किशोर के ननिहाल का परिवार भी समारोह में शामिल था.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *