बेगूसराय जिले के बखरी स्थित सलौना स्टेशन रैक पॉइंट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मक्का लोडिंग कार्य का शुभारंभ किया गया. करीब पांच वर्षों के बाद एक बार फिर सलौना स्टेशन से मक्का रेक लोडिंग शुरू होने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया.

पहले दिन 20 बोगी मक्का की हुई लोडिंग
रेक पॉइंट से पहले दिन 20 बोगी मक्का की लोडिंग की गई. लंबे समय बाद मक्का लोडिंग शुरू होने से स्थानीय किसानों और व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा.


पहुंच मार्ग नहीं होने से हो रही परेशानी
इस अवसर पर व्यवसायी मनोज चौधरी ने बताया कि सलौना स्टेशन पर खगड़िया साइड से पहुंच मार्ग नहीं रहने के कारण व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि पहुंच मार्ग का निर्माण कर दिया जाए तो यहां प्रतिदिन मक्का लोडिंग का कार्य आसानी से किया जा सकता है.



किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और बढ़ेगी आमदनी
व्यवसायियों ने कहा कि रेक लोडिंग शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद जगी है. साथ ही परिवहन खर्च में कमी आने से किसानों की आमदनी बढ़ने की संभावना भी है. स्थानीय किसानों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए काफी लाभकारी बताया.















Be First to Comment