Press "Enter" to skip to content

रोहतास में लु’टेरी दुल्हन गैं’ग का भं’डाफोड़, शादी के बाद भागने की फिराक में थी दुल्हन, 5 गिर’फ्तार

रोहतास जिले के डालमियानगर में पुलिस ने एक कथित लु’टेरी दुल्हन गैं’ग का पर्दाफाश करते हुए दुल्हन समेत पांच लोगों को गिर’फ्तार किया है। आरो’प है कि गि’रोह शादी के नाम पर लोगों को ठ’गकर नकदी और जेवरात लेकर फरा’र हो जाता था। इस कार्रवाई में पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी फ’र्जी मां, फ:र्जी बहन और एक बिचौलिए को भी गिर’फ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी कालू लाल ने सूचना दी थी कि उनका पुत्र रोहतास में शादी करने आया है, लेकिन शादी के बाद दुल्हन और उसके साथ आए लोग संदि’ग्ध परिस्थितियों में फ’रार होने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान डेहरी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने कथित लुटे’री दुल्हन रूबी उर्फ अनिशा कुमारी को उसके चार सहयोगियों के साथ गिर’फ्तार कर लिया।

गिर’फ्तार आरो’पियों में सासाराम की अनीता देवी और औरंगाबाद जिले के बारुण की गीता देवी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं शादी के दौरान दुल्हन की फ’र्जी मां और बहन बनकर शामिल हुई थीं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी कथित बिचौलिया राजू राठौड़ को भी गिर’फ्तार किया गया है। हालांकि, इस दौरान गिरो’ह के दो अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर फ’रार हो गए। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्ता’री के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरो’पियों ने पी’ड़ित पक्ष से करीब 1.40 लाख रुपये ठ’ग लिए थे। साथ ही शादी के दौरान दुल्हन को मिले सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरा’र होने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सभी आ’रोपियों को दबोच लिया। डेहरी के डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि समय पर मिली सूचना और पुलिस की तत्परता के कारण आरो’पियों को गि:रफ्तार किया जा सका। उन्होंने बताया कि गिर’फ्तार दुल्हन दिनारा थाना क्षेत्र के महरौत गांव निवासी उपेंद्र माली की पुत्री है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरो’पियों की तलाश जारी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *