Press "Enter" to skip to content

हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छिपा था अपनी बहन के घर में

बिहार में भभुआ जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में 9 दिसंबर को मोहनिया सिटी जिम के पास हुए हलीम अली हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि वारदात के बाद से मुख्य अपराधी फरार चल रहा था। वह घटना के बाद से अपनी बहन के घर छिपा हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल की ओर से तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार सूचना संकलन किया गया।

मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त को सोलन (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्की पासवान, पिता राममुरत पासवान, निवासी पासवान टोली, वार्ड संख्या-12, मोहनिया थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार विक्की पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है, जिसके चलते हलीम अली की पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

Share This Article
More from BHABUAMore posts in BHABUA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *