मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। यह राशि सीधे लाभुकों के खाते में जाएगी। इससे समाज के अंतिम पायदान के लोगों को सम्मानजनक जीवनयापन में मदद मिलेगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की है। इसके तहत हर परिवार की एक महिला को 10,000 रुपये की राशि रोजगार शुरू करने के लिए दी जाएगी। व्यवसायिक सफलता पर उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी।



सरकार ने 2025 से 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही 1 अगस्त 2025 से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ अब लगभग सभी 1.89 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहा है।












































































































Be First to Comment