Press "Enter" to skip to content

पांच गोलियां मारकर पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव के पास की है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी श्वेता सिंह, जो बनकट प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं, उन्हें स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे.

इसी दौरान नहर किनारे पहले से घात लगाए करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश, जो तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे, अचानक सामने आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

हमलावरों ने रितेश सिंह पर करीब 5 गोलियां दागीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी आराम से फरार हो गए. इस घटना ने इलाके में खौफ का माहौल बना दिया है.

मृतक के भाई बब्लू सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिलने के कारण यह घटना हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आरा सदर SDPO राजकुमार शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Share This Article
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *