Press "Enter" to skip to content

छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर और गाड़ियां बरामद

मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने अवैध गैस कटिंग और रिफिलिंग के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. वरीय पुलिस अधीक्षक को मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने मोतीपुर थाना इलाके में छापेमारी किया. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर और गाड़ियां बरामद की हैं.

एसएसपी मुजफ्फरपुर को पिछले काफी समय से इलाके में अवैध गैस कटिंग की शिकायतें मिल रही थी. इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया. 6 और 7 अप्रैल की आधी रात टीम में मोतीपुर थाना इलाके के संदिग्ध ठिकाने पर अचानक छापेमारी की. पुलिस की इस दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गैस कटिंग में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों और सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा है.

छापेमारी के दौरान पुलिस की ओर से बरामद सामान-
54 गैस सिलेंडर (घरेलू और व्यावसायिक)
1 गैस भरा कंटेनर
1 बोलेरो गाड़ी
1 टोटो

बिहार के अलग-अलग जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पर रही है. लेकिन दूसरी ओर प्रशासन की तरफ से सिलेंडर की कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है. मंगलवार को सासाराम और मुंगेर से खबर आई थी, जहां सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सासाराम में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम को आना पड़ा. इसके अलावा मुंगेर जिले में गैस एजेंसी के बाहर लोगों ने खूब बवाल काटा

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *