Press "Enter" to skip to content

आधी रात को रोहतास के अस्पताल में डीएम की रेड, लापरवाही करने वालों को दी सख्त चेतावनी

बिहार के रोहतास में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद के तहत जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस कार्रवाई से अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया.

दरअसल आधी रात को बिना किसी पूर्व सूचना के डीएम के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर और कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भागे भागे तत्काल अस्पताल पहुंचे. अस्पताल प्रशासन भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल परिसर, ट्रामा सेंटर मातृ एवं शिशु अस्पताल सहित विभिन्न वार्डों का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त एवं नगर निगम के आयुक्त भी मौजूद रहे.

वहीं डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा, साफ-सफाई, चिकित्सकों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *