Press "Enter" to skip to content

रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, पहुंची पुलिस

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के समहुता गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चमराहा मोरी के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक युवती का शव बरामद हुआ.

सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई.

घटना की खबर जैसे ही फैली, आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति को संभाला और प्राथमिक जांच के तहत घटनास्थल के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी.

स्थानीय सूत्रों और पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है.

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में मृतका की तस्वीर भेजकर उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुटी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *