Press "Enter" to skip to content

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान लोगों ने रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

बिहार के मुंगेर और सासाराम में गैस की किल्लत पर लोगों ने जमकर हंगामा किया. सासाराम में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान कंज्यूमर्स ने फजलगंज जीटी रोड को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

सूचना मिलते ही सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत कराया और गैस वितरण की व्यवस्था को सुचारू कराया.

लोगों का कहना था कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही थी.

एसडीएम ने मौके पर ही कंज्यूमर्स को लाइन में खड़ा कराया और एजेंसी संचालकों को पारदर्शी तरीके से गैस वितरण करने का निर्देश दिया. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया.

एसडीएम ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. जिन कंज्यूमर्स का DCA नंबर आ चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जा रही है. उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और धैर्य बनाए रखने की अपील की. प्रशासन की तत्परता के बाद हालात सामान्य हुए और पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से गैस वितरण जारी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *