पूर्णिया जिले की धमदाहा नगर पंचायत के ढोकवा अंडी टोला में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के तीन वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई.

शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.


स्थिति बिगड़ते ही पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए कि भीड़ ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी.



घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी और बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.


फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने आसपास के थानों से बल मंगाकर हालात पर काबू पाया. पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.



















Be First to Comment