बिहार के पूर्णिया जिले में सोशल मीडिया पर वर्दी में अपनी रील पोस्ट करने के आरोप में एक महिला पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में की गई है। जिला पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, महिला थाना की प्रभारी शबाना आजमी को पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने निलंबित किया है।


विज्ञप्ति में कहा गया है कि आजमी अपने सोशल मीडिया खाते पर वर्दी में नियमित रूप से रील पोस्ट कर रही थीं, जो पुलिस मुख्यालय से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का उल्लंघन है।



पुलिस अधीक्षक ने यह भी चेतावनी दी है कि जिले में इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


आजमी पिछले वर्ष भी चर्चा में रही थीं, जब पूर्णिया में एक पुलिस चौकी की प्रभारी रहने के दौरान उन्होंने अपने एक बुजुर्ग रिश्तेदार को अपनी कुर्सी पर बैठने दिया था, जिसको लेकर उनकी आलोचना हुई थी।




















Be First to Comment