बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।

यह घटना जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव की है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय मोहम्मद अशफाक अंसारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर वार्ड सदस्य के पद पर कार्यरत थे।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के ही कुछ लोग हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर अशफाक अंसारी के घर में घुस आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।



मृतक की बेटी सुहाना ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पिता के साथ न केवल मारपीट की, उनके प्राइवेट पार्ट को दबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस क्रूर हमले की वजह से अशफाक अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


वारदात के बाद मृतक की बेटी सुहाना ने थाने में शिकायत देते हुए गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में नबसीता, अफसर आलम उर्फ मुन्ना, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती और नफीस को आरोपी बनाया गया है।


































Be First to Comment