Press "Enter" to skip to content

बिहार के आठ जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी, आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले दो दिनों तक अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और करीब 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मध्यम से तेज हवायें चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार 11 मार्च, 2026 को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल,अररिया और किशनगंज में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही इन इलाकों में बादलों के गरजने के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद राज्य के कुछ जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।

पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद और गया जी जिले के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में अधिकतम दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रहने की उम्मीद है।

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BHABUAMore posts in BHABUA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *