बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी हो चुकी है. बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं करने वालों की बिजली बिना किसी सूचना के काट दी जाएगी. मुजफ्फरपुर समेत सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में बड़े बकायेदारों पर विभाग की नजर है.

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मार्च में अब तक 16.57 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि 12,560 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं. इसके बावजूद कुल बकाया राशि बढ़कर 137.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो विभाग के लिए बड़ी चिंता का विषय है.

राजस्व वसूली तेज करने के लिए नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है. मार्च महीने की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अब रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बिजली कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि उपभोक्ता आसानी से अपना बिल जमा कर सकें.



विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि बार-बार अपील के बावजूद लोग बिल जमा नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अब ‘नो पेमेंट, नो पावर’ नीति को सख्ती से लागू किया जाएगा. इसके लिए विशेष धावा दल बनाए गए हैं, जो घर-घर जाकर जांच करेंगे और बकाया मिलने पर तुरंत कनेक्शन काट देंगे.



















Be First to Comment