Press "Enter" to skip to content

ट्यूशन पढ़ने जा रही दो मासूम छात्राओं को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

दावथ थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया एनएच-319 पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोए ट्यूशन पढ़ने जा रही दो मासूम छात्राओं को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दूसरी छात्रा जीवन और मौत के बीच जूझ रही है. इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे बतसा गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दावथ थाना क्षेत्र के बतसा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 13 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी (कक्षा 9) और कुलेश्वर पासवान की 12 वर्षीया पुत्री अबीता कुमारी (कक्षा 8) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक ही साइकिल पर सवार होकर मालियाबाग ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं.

जैसे ही वे परमेश्वरपुर गांव के समीप एनएच-319 पर पहुंचीं, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे दूसरे अज्ञात ट्रक ने उनकी साइकिल में पीछे से सीधी टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों लहूलुहान छात्राओं को दावथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विकास कुमार ने जांच के उपरांत नंदनी कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल अबीता कुमारी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *