Press "Enter" to skip to content

गांव के रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव के रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी चारमून मुसहर का 25 वर्षीय पुत्र छोटू मुसहर है, जो मजदूरी करता था.

इधर, मृतक के रिश्तेदार ठेगू मुसहर ने बताया कि शनिवार की शाम वह बाजार करने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर वे लोग वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी.

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में दो भाई सुरेंद्र मुसहर, गरीबा मुसहर एवं एक बहन कलावती देवी है. मृतक के बड़े भाई अशोक मुसहर एवं मां की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *