Press "Enter" to skip to content

चलती ट्रेन से गिरा मोबाइल, आरपीएफ ने ट्रैक से ढूंढ़कर यात्री को लौटाया

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरा यात्री का मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल वापस कर दिया.

जानकारी के अनुसार सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-02 से गाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. इसी दौरान कोच बी-4 में सफर कर रहे एक यात्री का रेडमी 5जी मोबाइल अचानक हाथ से फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया.

ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल नीरज कुमार पांडे ने यात्री को आश्वस्त करते हुए बताया कि मोबाइल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान से प्राप्त किया जा सकेगा.

ट्रेन के प्रस्थान के बाद आरपीएफ जवानों ने ट्रैक से मोबाइल फोन को सुरक्षित बरामद कर पोस्ट पर जमा करा दिया. कुछ देर बाद मोबाइल पर यात्री का फोन आया, जिसने अपनी पहचान ओवैस करनी, पिता अब्दुल शकूर, निवासी खजूर बारी, शीतलपुर, थाना पहाड़ कटा, जिला किशनगंज के रूप में बताई.

यात्री ने अपना पीएनआर नंबर [PNR Redacted], कोच बी-4, बर्थ संख्या 57 एवं 60 की जानकारी भी दी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *