सीवान में भाजपा नेता के भांजे की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया है. जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी है. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की हत्या के आरोपी छोटू कुमार यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में छोटू के दोनों पैर में गोली मारकर उसे काबू में कर लिया. घायल हालत में उसे पहले सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर किया गया है.


बताया जा रहा है कि छोटू यादव ने हर्ष कुमार सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस हमले में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें भी इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.



घटना नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास की है. जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ तिलक समारोह में जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आई दूसरी कार ने उनकी गाड़ी में हल्की टक्कर मार दी.


इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. आरोप है कि दूसरी कार में सवार बदमाशों ने हथियार निकालकर पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.












Be First to Comment